कोडेरमा : ढोढाकोला में बदहाल सड़क बनी परेशानी का कारण, बारिश में कीचड़ और जलजमाव से ग्रामीण बेहाल

Updated:
विज्ञापन

सड़क का हाल. | Prabhat Khabar Network

डोमचांच के ढोढाकोला में सड़कों पर जलजमाव और कीचड़ से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण और मरम्मत की मांग की है।

विज्ञापन

सपही, ढोढाकोला, हरैया और गोलगो को जोड़ने वाली सड़क जर्जरग्रामीणों ने जल्द मरम्मत व पक्की सड़क निर्माण की मांग की

आपके शहर में

विज्ञापन

कोडेरमा. डोमचांच प्रखंड की ढोढाकोला पंचायत में सड़कों की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बारिश के मौसम में सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और पानी जमा हो जाने से लोगों के लिए पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. लंबे समय से सड़क जर्जर हालत में है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत या निर्माण को लेकर कोई ठोस पहल नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

फिसलन के कारण वाहन के दुर्घटना होने की आशंका

ग्रामीणों के अनुसार पंचायत क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क काफी खराब हो चुकी है. सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं. बारिश होने के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे सड़क पर चलना जोखिम भरा हो जाता है. खासकर दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है. कीचड़ और फिसलन के कारण वाहन के फिसलने और दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है.

गांव को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति सबसे ज्यादा खराब

सपही, ढोढाकोला, हरैया और गोलगो गांव को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति सबसे ज्यादा खराब बताई जा रही है. इस रास्ते से ग्रामीणों को रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए आना-जाना पड़ता है. स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भी बारिश के दिनों में काफी परेशानी उठानी पड़ती है.

ये भी पढ़ें: कोडरमा-गिरिडीह मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

जगह-जगह कीचड़ जमा

ढोढाकोला निवासी झमन सिंह ने बताया कि पंचायत क्षेत्र की कई सड़कों पर इन दिनों जगह-जगह कीचड़ जमा है. बारिश के कारण रास्ते की स्थिति और खराब हो गई है. उन्होंने कहा कि सड़क किसी भी गांव के विकास की बुनियादी जरूरत होती है. अच्छी सड़क नहीं होने से गांवों का विकास भी प्रभावित होता है.

ये भी पढ़ें: कोडरमा: अलग-अलग हादसों में 1 की मौत, 8 घायल

जर्जर सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की समस्या लंबे समय से बनी हुई है. इसके बावजूद संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों की ओर से अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है. ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जर्जर सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है. साथ ही जरूरत वाले स्थानों पर पक्की सड़क का निर्माण कराने की अपील की है, ताकि बारिश के मौसम में आवागमन की समस्या दूर हो सके.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola