OTP-पिन साझा किया तो खाली हो सकता है बैंक खाता! कोडरमा में ग्रामीणों को बैंक ने सिखाया साइबर ठगी से बचने का पाठ

Updated:
विज्ञापन

मौके पर शाखा प्रबंधक व अन्य. | Prabhat Khabar Network

नवलशाही में बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित ग्राम सभा में ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड, सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग और संदिग्ध कॉल से बचने के बारे में जागरूक किया गया।

विज्ञापन

मरकच्चो: नवलशाही थाना क्षेत्र के बच्छेडीह पंचायत भवन में शनिवार को बैंक ऑफ इंडिया की नवलशाही शाखा की ओर से सतर्कता जागरूकता ग्राम सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड से बचाव और सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग के प्रति जागरूक किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक पंकज कुमार, सतर्कता अधिकारी हिमांशु गर्ग और मुखिया वीणा देवी मुख्य रूप से मौजूद रहे. बैंक अधिकारियों ने ग्रामीणों को ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सावधानी बरतने की जानकारी दी.

OTP और PIN किसी से साझा नहीं करने की अपील

जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीणों को ओटीपी और एटीएम पिन की गोपनीयता बनाए रखने की सलाह दी गयी. बैंक अधिकारियों ने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए.

ग्रामीणों को संदिग्ध फोन कॉल, मैसेज और लिंक से सावधान रहने को कहा गया. अनजान लिंक पर क्लिक करने या किसी संदिग्ध व्यक्ति के कहने पर बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा करने से आर्थिक नुकसान हो सकता है.

यह भी पढ़ें: आदिवासी महाजुटान से पहले रांची में ट्रैफिक अलर्ट, 30 अगस्त को कई सड़कें रहेंगी बंद; जानें पार्किंग प्लान

म्यूल अकाउंट के दुरुपयोग के प्रति भी किया सचेत

कार्यक्रम के दौरान म्यूल अकाउंट के दुरुपयोग से जुड़े जोखिमों के बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी दी गयी. बताया गया कि किसी दूसरे व्यक्ति के कहने पर अपने बैंक खाते का इस्तेमाल वित्तीय लेनदेन के लिए कराना कानूनी और वित्तीय जोखिम पैदा कर सकता है.

ग्रामीणों से सतर्क और सुरक्षित बैंकिंग व्यवहार अपनाने की अपील की गयी. बैंक अधिकारियों ने डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल करते समय किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तत्काल संबंधित बैंक को सूचना देने की सलाह भी दी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola