Koderma News: राखी बांधकर नन्हों ने मनाया रक्षाबंधन, प्यार के साथ प्रकृति बचाने का भी लिया संदेश

Updated:
विज्ञापन

झुमरीतिलैया के बचपन प्ले स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण और आपसी प्रेम का संदेश दिया।

विज्ञापन

झुमरीतिलैया: बचपन प्ले स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया. इस दौरान बच्चों ने एक-दूसरे की कलाइयों पर राखी बांधी और मिठाइयां बांटकर त्योहार की खुशियां साझा कीं. कार्यक्रम में रक्षाबंधन के साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और सामाजिक मूल्यों का संदेश भी दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पारंपरिक परिधानों में सजे नन्हे बच्चों ने कार्यक्रम में खास आकर्षण बढ़ाया. विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी सजावट और राखियों से सजाया गया था. कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों को रक्षाबंधन के महत्व की जानकारी देने के साथ हुई.

बच्चों ने जाना रक्षाबंधन का महत्व

शिक्षिकाओं ने बच्चों को बताया कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, स्नेह, विश्वास और एक-दूसरे के साथ खड़े रहने का त्योहार है. इसके बाद बच्चों ने उत्साह के साथ एक-दूसरे को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर खुशियां मनायीं.

इस अवसर पर बच्चों के लिए कई मनोरंजक और रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की गयीं. बच्चों ने इन गतिविधियों में उत्साह के साथ हिस्सा लिया.

यह भी पढ़ें: Koderma News: बैंक से लिया है कर्ज तो काम की खबर, 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

त्योहार के साथ प्रकृति की जिम्मेदारी का संदेश

विद्यालय की निदेशिका पूनम सिंह ने कहा कि त्योहार बच्चों की सीखने की यात्रा का स्वाभाविक हिस्सा हैं. रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक-दूसरे की देखभाल, साथ निभाने और प्रकृति व हर जीव के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी सिखाता है.

उन्होंने कहा कि विद्यालय का प्रयास बच्चों में छोटी उम्र से ही संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है. शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबों का ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों में अच्छा व्यवहार, भावनात्मक विकास और समाज व संस्कृति के प्रति समझ पैदा करना भी है.

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका शिल्पी, रिचा, शिवानी, परी, अनामिका, रिया, प्रियंका समेत अन्य शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

यह भी पढ़ें: Koderma News: हावड़ा जाने की तैयारी है? 29 अगस्त को चलेगी स्पेशल ट्रेन, कोडरमा समेत इन स्टेशनों से मिलेगा फायदा 


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola