Koderma News: बैंक से लिया है कर्ज तो काम की खबर, 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Updated:
विज्ञापन

कोडरमा में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ बैठक हुई। सचिव ने अधिक से अधिक मामलों के निपटारे के लिए जागरूकता पर जोर दिया।

विज्ञापन

कोडरमा से विकास कुमार की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

कोडरमा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां शुरू हो गयी हैं. इसी क्रम में न्याय सदन सभागार में जिले के विभिन्न बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने की.

बैठक में सचिव ने बैंक अधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निबटारा सुनिश्चित कराने के लिए जरूरी पहल करने की अपील की. उन्होंने कहा कि मामलों के निबटारे से संबंधित विभाग को राजस्व वसूली में मदद मिलती है, वहीं अदालतों में लंबित मुकदमों का बोझ भी कम होता है.

ऋणधारकों को किया जायेगा जागरूक

सचिव गौतम कुमार ने बैंक अधिकारियों से अपने स्तर से संबंधित पक्षकारों को राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी देने और बैंक से जुड़े मामलों का आपसी सहमति से निबटारा कराने के लिए जागरूक करने को कहा.

उन्होंने अधिक से अधिक मामलों के निबटारे के लिए संबंधित पक्षकारों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी बैंकों के अधिकारियों से ऋणधारकों की सूची उपलब्ध कराने को कहा, ताकि न्यायालय स्तर से भी संबंधित पक्षकारों को मामलों के निबटारे के लिए सूचित किया जा सके.

यह भी पढ़ें: Koderma News: हावड़ा जाने की तैयारी है? 29 अगस्त को चलेगी स्पेशल ट्रेन, कोडरमा समेत इन स्टेशनों से मिलेगा फायदा 

बैंकों से मांगी गयी ऋणधारकों की सूची

बैठक में बैंक अधिकारियों के साथ लोक अदालत में रखे जाने वाले मामलों को लेकर चर्चा की गयी. सचिव ने बैंकों से लंबित ऋण मामलों की जानकारी उपलब्ध कराने और संबंधित पक्षकारों तक समय पर सूचना पहुंचाने पर जोर दिया.

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से मामलों का निबटारा होने से पक्षकारों को भी राहत मिलेगी और लंबे समय से लंबित मामलों का समाधान आसान होगा.

बैठक में एलडीएम विमलकांत झा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के रोहित आनंद व शाहिकी मुस्तफा, एसबीआइ के चीफ मैनेजर मनोज कुमार, शिल्पा शालिनी, झारखंड ग्रामीण बैंक की वर्षा कुमारी, इंडियन ओवरसीज बैंक के राजेश कुमार गुप्ता, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के मनीष कुमार पांडेय, आईडीबीआई के अजय कुमार सिंह, यूको बैंक के लालमणि कुमार, बैंक ऑफ बड़ौदा के नीतीश कुमार सिंह, प्रशांत कुमार धान, श्रवण कुमार, न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: Koderma News: हावड़ा जाने की तैयारी है? 29 अगस्त को चलेगी स्पेशल ट्रेन, कोडरमा समेत इन स्टेशनों से मिलेगा फायदा 



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola