Koderma News: रेस में रफ्तार, खेल में अनुशासन और चेहरे पर जीत की खुशी; बच्चों ने मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस
कोडरमा के डीएवी पब्लिक स्कूल, गुमो में राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
कोडरमा: डीएवी पब्लिक स्कूल, गुमो सतपुलिया में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया. इस अवसर पर कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं. नन्हे खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
आपके शहर में
कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षिका प्रभारी श्वेता सिंह ने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जीवन और खेल जगत में उनके योगदान की जानकारी देकर की. विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद विद्यार्थियों ने निष्पक्ष खेल, अनुशासन और खेल भावना की शपथ ली.
दौड़ से लेकर साइकिल रेस तक हुई प्रतियोगिताएं
राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर 100 मीटर दौड़, 400 मीटर रिले, स्लो साइकिल रेस, सैक रेस, स्पून एंड लेमन रेस और हर्डल रेस का आयोजन किया गया. इसके अलावा हॉपस्कॉच, कैरम, साइक्लोथॉन और मैराथन जैसी प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया.
खेल प्रतियोगिताओं के दौरान बच्चों में खास उत्साह देखने को मिला. किसी ने दौड़ में तेज रफ्तार दिखाई, तो किसी ने रिले और हर्डल रेस में अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन किया. प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों ने खेल के साथ अनुशासन और टीम भावना का भी परिचय दिया.
यह भी पढ़ें: Koderma News: राखी बांधकर नन्हों ने मनाया रक्षाबंधन, प्यार के साथ प्रकृति बचाने का भी लिया संदेश
बच्चों ने दिखायी खेल प्रतिभा
100 मीटर दौड़ में रितिक कुमार, साकेत बरनवाल, आदर्श चौधरी, अनुप्रिया कुमारी, सोनल वर्मा और रिया सिंह समेत अन्य विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया.
विद्यालय की ओर से बताया गया कि खेल गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों में शारीरिक फिटनेस के साथ आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना विकसित करना है. आयोजन को सफल बनाने में शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा.
यह भी पढ़ें: Koderma News: बैंक से लिया है कर्ज तो काम की खबर, 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए