होल्डिंग टैक्स को लेकर डीसी से मिले झामुमो नेता
Published by : VIKASH NATH Updated At : 29 Jan 2026 9:37 PM
झामुमो जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय के नेतृत्व में डोमचांच नगर पंचायत के निवर्तमान उपाध्यक्ष पप्पू मेहता अत्यधिक बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स के संबंध में उपायुक्त ऋतुराज से मुलाकात की.
कोडरमा. झामुमो जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय के नेतृत्व में डोमचांच नगर पंचायत के निवर्तमान उपाध्यक्ष पप्पू मेहता अत्यधिक बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स के संबंध में उपायुक्त ऋतुराज से मुलाकात की. निवर्तमान उपाध्यक्ष ने उपायुक्त को अवगत कराया की डोमचांच नगर पंचायत में होल्डिंग टैक्स की अत्यधिक बढ़ोतरी की गयी है जबकि अन्य शहरों में ऐसा नहीं है. यहां का होल्डिंग टैक्स रांची नगर निगम के जैसा है. कई लोग अत्यधिक होल्डिंग टैक्स देने में असमर्थ हैं, ऐसे में डोमचांच नगर पंचायत के आम जनों को विभागीय स्तर से राहत मिलनी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि डोमचांच में आगामी नगर निकाय चुनाव का भी लोग बहिष्कार करने का मन बना चुके हैं, जिस पर उपायुक्त ने कहा कि शुक्रवार को डोमचांच के नगर प्रशासक से वार्ता कर बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स की समस्या का जल्द निदान किया जायेगा. केटीपीएस की टीम ने बीटीपीएस को हराया जयनगर. डीवीसी मैथन द्वारा प्रभात स्टेडियम मुगमा निरसा में आयोजित 43वीं ऑल वैली क्रिकेट टूर्नामेंट का लीग मैच केटीपीएस व बीटीपीएस टीम के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बीटीपीएस की टीम 15 ओवर में ऑल आउट हो गयी. जवाबी पारी खेलने उतरी केटीपीएस की टीम ने 14.3 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 73 रन बनाकर तीन विकेट से मैच जीत लिया. कुंदन कुमार ने 3 ओवर में 6 रन देकर तीन विकेट लिये. उसे मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. मौके पर कप्तान मो अनवर हयात ने टीम के प्रदर्शन पर संतोष जताते हुए आगामी मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन की आवश्यकता पर बल दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










