जेजे कॉलेज को जेसी बोस विश्वविद्यालय से जोड़ने के विरोध में आंदोलन, 10 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल

Updated:
विज्ञापन

मशाल जुलूस में शामिल लोग. | Prabhat Khabar Network

कोडरमा के जेजे कॉलेज को जेसी बोस विवि से जोड़ने के विरोध में छात्रों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल और मशाल जुलूस का ऐलान किया है। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

झुमरीतिलैया: विनोबा भावे विश्वविद्यालय से हटाकर जेजे कॉलेज समेत जिलेभर के डिग्री कॉलेजों को जेसी बोस विश्वविद्यालय से जोड़ने के विरोध में जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति ने आंदोलन की घोषणा की है. आंदोलन को धारदार बनाने को लेकर रविवार को ब्लॉक रोड स्थित साहू भवन में सर्वदलीय बैठक बुलायी गयी. अध्यक्षता संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेश भारती ने की. संचालन पूर्व छात्र नेता वीरेंद्र कराटे ने किया.

सर्वदलीय बैठक में सामूहिक संघर्ष का आह्वानबैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों, मजदूर संगठनों, अभिभावक संघ, समाजसेवियों और छात्र प्रतिनिधियों ने एकजुटता दिखायी. राजद, कांग्रेस, जेएलकेएम, सीटू, एक्टू, आम आदमी पार्टी, लेफ्ट समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने कोडरमा के ऐतिहासिक जेजे कॉलेज और जिले के डिग्री कॉलेजों को बचाने के लिए सामूहिक संघर्ष का आह्वान किया.

वक्ताओं ने कहा कि जेजे कॉलेज समेत जिलेभर के डिग्री कॉलेजों को वीबीयू से हटाकर गिरिडीह विश्वविद्यालय से जोड़ना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की चुप्पी और निष्क्रियता के कारण छात्रों के सामने संकट उत्पन्न हुआ है. पिछले दो महीने से अधिक समय से संघर्ष समिति ने जनप्रतिनिधियों से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की, लेकिन अपेक्षित पहल नहीं हुई.

10 अगस्त से अनिश्चितकालीन आंदोलनसंघर्ष समिति ने घोषणा की कि सरकार तक अपनी मांग पहुंचाने के लिए 10 अगस्त से जेजे कॉलेज में अनिश्चितकालीन छात्र हड़ताल, धरना और प्रदर्शन शुरू किया जायेगा. इसके बाद भी सरकार तक आवाज नहीं पहुंची, तो आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए भूख हड़ताल की जायेगी.

समिति ने आंदोलन को गैर राजनीतिक बताते हुए कोडरमा के आम लोगों, छात्रों और अभिभावकों से इसमें शामिल होने की अपील की. वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार और जनप्रतिनिधियों की आलोचना करना अपराध नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का माध्यम है.

कार्यक्रम के बाद मशाल जुलूस निकाला गया. मौके पर जिप सदस्य शांति प्रिया, डोमचांच नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा, राजद जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक, आप जिलाध्यक्ष महेश यादव, जेएलकेएम के कृष्णा यादव, सीटू नेता प्रेम प्रकाश, एक्टू नेता विजय पासवान, मनोज सहाय पिंकू, समाजसेवी सुरेंद्र भाई मोदी, महिला नेत्री जूही दास गुप्ता, अभिभावक संघ जिलाध्यक्ष संजय साजन समेत कई लोग मौजूद थे.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola