एनसीसी के राष्ट्रीय शूटिंग कैंप से लौटे कोडरमा के चार कैडेट, रेलवे स्टेशन पर हुआ स्वागत
एनसीसी कैडेटों का स्वागत करते पदाधिकारी. | Prabhat Khabar Network
तमिलनाडु में आयोजित एनसीसी शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेकर लौटे कोडरमा के चार कैडेटों का रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया।
झुमरीतिलैया: राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित एनसीसी के आइडीएसएससी (इंटर डायरेक्टोरेट शूटिंग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप) कैंप में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर लौटे 45 झारखंड बटालियन एनसीसी कोडरमा के चार कैडेटों का रविवार को कोडरमा रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया. तमिलनाडु के त्रिची में 21 जुलाई से तीन अगस्त तक आयोजित कैंप में देशभर के एनसीसी कैडेटों ने हिस्सा लिया.
बिहार-झारखंड निदेशालय से चयनित 18 कैडेटों में 45 झारखंड बटालियन के चार कैडेट शामिल थे. इनमें राम लखन सिंह यादव इंटर कॉलेज के आदित्य भारती, सीएच प्लस टू हाई स्कूल के पृथ्वीराज, जेजे कॉलेज की सलोनी कुमारी और पारसनाथ कॉलेज के सूरज कुमार सिंह शामिल हैं.
राष्ट्रीय कैंप में आदित्य भारती के चयन से राम लखन सिंह यादव इंटर कॉलेज में भी उत्साह है. कैडेटों ने शूटिंग प्रतियोगिता में अनुशासन, समर्पण और प्रतिभा का परिचय दिया. नवनियुक्त कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पारस लिंबू के नेतृत्व में कैडेटों को राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है. कर्नल पारस लिंबू को वीरता के लिए कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जा चुका है. मौके पर सूबेदार मेजर जीके चौधरी समेत एनसीसी अधिकारी व पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










