मरकच्चो के बरियारडीह में साप्ताहिक हाट शुरू, किसानों और ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा
उद्घाटन करते जिप अध्यक्ष. | Prabhat Khabar Network
मरकच्चो के बरियारडीह चौक में नए साप्ताहिक हाट का उद्घाटन हुआ। इससे स्थानीय किसानों और ग्रामीणों को अपनी उपज बेचने और खरीदारी करने में काफी सुविधा मिलेगी।
मरकच्चो: मरकच्चो प्रखंड क्षेत्र के कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित बरियारडीह चौक (मुर्कमनाई पंचायत) में रविवार को साप्ताहिक हाट का उदघाटन किया गया. उदघाटन जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने किया. मौके पर प्रमुख विजय कुमार सिंह व मुखिया शोभा देवी मौजूद थीं. जिप अध्यक्ष ने कहा कि साप्ताहिक हाट शुरू होने से किसानों, दुकानदारों और ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी.
लोगों को दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. हाट ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का माध्यम है. यहां किसान अपनी उपज बेच सकेंगे और छोटे व्यापारी व्यवसाय बढ़ा सकेंगे. उदघाटन के बाद सब्जी, फल, अनाज, कपड़े और घरेलू सामान की दुकानें सजीं, जहां ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी.
हाट शुरू कराने में समिति अध्यक्ष सूजय नारायण देव, यमुना यादव, देवी सिंह यादव, उदय यादव, सहदेव यादव, नाथो नारायण सिंह, कृष्णदेव यादव, मनोज विश्वकर्मा, मुन्ना विश्वकर्मा, मंजूर आलम, मो. इस्लाम, मनोज यादव, बालो यादव आदि की भूमिका अहम रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










