हादसे में जयनगर के युवक की नासिक में मौत
कुआं भरने के दौरान हुई जेसीबी से दबकर मौत
: कुआं भरने के दौरान हुई जेसीबी से दबकर मौत जयनगर. गड़गी निवासी 38 वर्षीय रोहित साव की महाराष्ट्र के नासिक में एक हादसे में मौत हो गयी. मृतक गड़गी निवासी अकलु साव के पुत्र थे. जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम नासिक में कुआं भरने का कार्य चल रहा था. इसी दौरान अचानक जेसीबी मशीन अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गयी. हादसा इतना भयावह था कि रोहित साव जेसीबी के नीचे दब गये और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया. पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि रोहित साव पिछले महीने ही काम के सिलसिले में नासिक गये थे. घटना से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने अपनी पत्नी से फोन पर बातचीत की थी. मृतक अपने पीछे माता-पिता, पत्नी सविता देवी, पुत्री ज्योति कुमारी तथा पुत्र प्रिंस कुमार व नीतीश कुमार सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं. गांव में शोक का माहौल है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए