Indian Railways News: हटिया-आसनसोल इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में खराबी, साढ़े तीन घंटे रुकी रही रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 10 Feb 2025 4:50 AM
Railways News
Indian Railways News: हटिया-आसनसोल के इंजन में खराबी के कारण रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे रुकी रही. हजारीबाग टाउन और कोडरमा के बीच परिचालन बाधित रहा. रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को कुरहागढ़ा स्टेशन पर रोका गया. रात करीब 10 बजे ट्रेनों का परिचालन सामान्य किया जा सका.
Indian Railways News: कोडरमा-हटिया-आसनसोल इंटरसिटी एक्सप्रेस में तकनीकी खराबी के कारण कुरहागढ़ा स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस काफी देर तक खड़ी रही. घटना के कारण हजारीबाग टाउन और कोडरमा के बीच करीब साढ़े तीन घंटे तक परिचालन बाधित रहा. बताया जाता है कि हटिया से आसनसोल जा रही इंटर सिटी एक्सप्रेस का इंजन तथा उसके पीछे के कोच का बफर एक दूसरे पर चढ़ गया. घटना रविवार की शाम 6:20 बजे पदमा स्टेशन पर हुई. घटना के बाद रेलकर्मियों ने सुरक्षा कारणों से इंटरसिटी का परिचालन रोक दिया. इस वजह से रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को कुरहागढ़ा स्टेशन पर रोक दिया गया.
रात करीब 10 बजे सामान्य किया जा सका परिचालन
घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा से कैरेज विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पहुंचे. वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन प्रभावित होने से धनबाद कंट्रोल रूम तथा अधिकारियों के बीच खलबली मच गयी. विभागीय आदेश पर बरकाकाना से दुर्घटना राहत यान को घटनास्थल पर भेजा गया. यान के कर्मचारी इंटरसिटी में खराबी को दूर किया. रात करीब 10 बजे परिचालन सामान्य किया जा सका.
ये भी पढ़ें: Hazaribagh Crime: पत्नी की हत्या के आरोपी हजारीबाग के तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार रांची से अरेस्ट, एक महीने से थे फरार
ये भी पढ़ें: डॉ कुमार विश्वास ने बाबा बैद्यनाथ के दरबार में लगायी हाजिरी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘आप’ की हार पर क्या बोले?
ये भी पढ़ें: Ramgarh Crime: रामगढ़-हजारीबाग बॉर्डर पर अपराधियों का तांडव, कई ट्रैक्टरों को किया आग के हवाले, गोलीबारी से दहशत
ये भी पढ़ें: जमशेदपुर के काशीडीह में फिर भिड़े दोनों पक्ष, मारपीट के बाद पथराव, कई घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










