उल्लासपूर्ण माहौल में मनायी गयी होली

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ढोल-ताशों और डीजे की धुन पर थिरकते लोगों के साथ पूरा शहर रंग-गुलाल में सराबोर नजर आया

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. रंगों का पर्व होली पूरे शहर में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी. ढोल-ताशों और डीजे की धुन पर थिरकते लोगों के साथ पूरा शहर रंग-गुलाल में सराबोर नजर आया. गली-मोहल्लों से लेकर मुख्य सड़कों तक होली की मस्ती देखने को मिली. कहीं लोग रंगों से बचते हुए भागते नजर आये, तो कहीं युवा पूरे उत्साह के साथ एक-दूसरे को रंग लगाते दिखे. दिन के करीब 10 बजे के बाद युवाओं की टोलियां सड़कों पर निकल पड़ीं और ढोल-ताशों के साथ जमकर मस्ती की. होली खेले रघुवीरा अवध में….और बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी…. जैसे गीतों पर लोग जमकर झूमे.

डोमचांच में होली

डोमचांच. डोमचांच व आसपास क्षेत्रों बगड़ो, बगरीडीह, बेहराडीह, मसनोडीह, ढोढ़ाकोला, जानपुर, पारोह, ढाब, बंगाखलार आदि क्षेत्रों में होली का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया. मौके पर लोगों ने झूमटा निकाला और लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. होली को लेकर चौक-चौराहों पर सुरक्षा के प्रबंध थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola