न इलाज का खर्च, न जांच की चिंता... डीवीसी के स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिली मुफ्त सुविधा

Updated:
विज्ञापन

संबोधित करते मुखिया. | Prabhat Khabar Network

जयनगर के बिरसोडीह पंचायत में डीवीसी केटीपीएस द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को दवाएं वितरित की गईं।

विज्ञापन

जयनगर: डीवीसी केटीपीएस द्वारा सीएसआर के तहत बिरसोडीह पंचायत भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. इसमें मुख्य रूप से मुखिया बीरेंद्र यादव मौजूद थे. शिविर के दौरान स्थानीय समुदाय के बीच स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देने व स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस दौरान कई लोगों की स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवाएं दी गयीं. कार्यक्रम का समन्वय स्वास्थ्य विभाग की डीजीएम डॉ संग मित्रा नंदी ने किया. मरीजों की जांच डॉ महतो, शिल्पी हलधर व केटीपीएस स्वास्थ्य टीम ने की. मौके पर प्रबंधक एचआर कौशिक राय समेत अन्य लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: कोडरमा: शिव मंदिर में चबूतरा बनते ही ग्रामीणों के चेहरे खिले, धार्मिक कार्यक्रमों में होगी सहूलियत



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola