कोडरमा: बैंक लोन से जुड़ा मामला है तो पढ़ें ये खबर, 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में होगा निपटारा

Updated:
विज्ञापन

मौके पर प्राधिकार के सचिव व बैंक कर्मी. | Prabhat Khabar Network

कोडरमा में 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बैंक अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

विज्ञापन

कोडरमा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में आगामी 12 सितम्बर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर प्राधिकार के न्याय सदन सभागार में जिले के विभिन्न बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई. अध्यक्षता प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने की. प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने उपस्थित अधिकारियों से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन की दिशा में आवश्यक पहल करने की अपील की.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जहां एक ओर मामलों के निष्पादन से विभाग को राजस्व की वसूली करने में सहायता होती है, वहीं दूसरी ओर न्यायालय से मुकदमों का बोझ कम होता है. उन्होंने बैंकों के अधिकारियों से अपने स्तर से भी पक्षकारों को सूचित करने तथा उनको अपने मामलों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कराने के प्रति जागरुक करने की भी अपील की.

साथ ही साथ विभिन्न बैंकों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने स्तर से पक्षकारों को नोटिस करें ताकि अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन किया जा सके. प्राधिकार के सचिव ने सभी बैंको के अधिकारियों को ऋण धारको की सूची उपलब्ध कराने की अपील की ताकि न्यायालय द्वारा भी अपने स्तर से उन्हें अपने मामले के निष्पादन के लिए सूचित किया जा सके.

मौंके पर एलडीएम विमलकांत झा, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के रोहित आनंद, शाहिकी मुस्तफा, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के चीफ मैनेजर मनोज कुमार, शिल्पा शालिनी, झारखण्ड ग्रामीण बैंक के वर्षा कुमारी, इंडियन ओवरसीज बैंक के राजेश कुमार गुप्ता, बैंक ऑफ़ महाराष्ट्रा के मनीष कुमार पाण्डेय, आईडीबीआई के अजय कुमार सिंह, यूको बैंक के लालमणि कुमार, बैंक ऑफ़ बडौदा के नितीश कुमार सिंह, प्रशांत कुमार धान, श्रवण कुमार, न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: कोडरमा में जैन समाज का भव्य आयोजन, ध्वजारोहण से शुरू हुआ नव निर्मित मंदिर की नौ वेदियों का शिलान्यास 



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola