कोडरमा में जैन समाज का भव्य आयोजन, ध्वजारोहण से शुरू हुआ नव निर्मित मंदिर की नौ वेदियों का शिलान्यास
अनुष्ठान में शामिल जैन समाज के लोग़ | Prabhat Khabar Network
कोडरमा के श्री दिगंबर जैन मंदिर में नौ वेदियों का शिलान्यास हुआ। मुनि सुयश सागर जी के सानिध्य में ध्वजारोहण और घट यात्रा के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।
कोडरमा: श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर परिसर में नव निर्मित मंदिर में भगवान विराजमान की नौ वेदियों के शिलान्यास कार्यक्रम का शुक्रवार को ध्वजारोहण एवं महिलाओं की घट यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम में मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का मंगल आशीर्वाद व सानिध्य श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ. छत्तीसगढ़ के जशपुर से पहुंचे विशिष्ट अतिथि विनोद जैन बड़जात्या ने गुरु मुख से पूजन कर ध्वजारोहण किया.
आपके शहर में
कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री 1008 शांतिनाथ भगवान को मंगल विहार कर कार्यक्रम स्थल पर विराजमान कराया गया. इसके बाद अभिषेक एवं शांतिधारा की गयी. शांतिधारा का सौभाग्य प्रदीप-पीयूष, राहुल जैन छाबड़ा, संजय, अजय जैन बड़जात्या तथा पीयूष जैन गंगवाल, धनबाद को प्राप्त हुआ. इसके बाद 16 दिवसीय शांति विधान का समापन पूजन एवं हवन के साथ किया गया.
वहीं श्री 1008 श्रेयांसनाथ भगवान की पूजन कर मीरा, प्रियंका एवं आर्ची जैन छाबड़ा परिवार की ओर से निर्वाण लाडू चढ़ाया गया. पूजन के बाद महिलाओं की घट यात्रा निकाली गयी, जो नगर भ्रमण करते हुए नव निर्मित मंदिर पहुंची. यहां महिलाओं ने कलश के जल से भूमि शुद्धि की और विभिन्न मांगलिक क्रियाएं संपन्न की गयीं. मंगलाचरण एवं नृत्य के बाद जशपुर से आये विशिष्ट अतिथि विनोद जैन बड़जात्या ने गुरु मुख से पूजन कर भक्तिभाव के साथ ध्वजारोहण किया.
नव निर्मित मंदिर का उद्घाटन पुण्यात्मा के हाथों होता है
मुनि श्री इस अवसर पर मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज ने कहा कि किसी भी नव निर्मित मंदिर का उद्घाटन अत्यंत पुण्यात्मा जीव के हाथों ही होता है. जशपुर से आये बड़जात्या परिवार द्वारा देश के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण एवं धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की गयी है. ऐसे परिवार के हाथों ध्वजारोहण होना समाज के लिए सौभाग्य की बात है.
101 जोड़ों ने की मुनिराज की पड़गाहनइधर, रक्षा बंधन के अवसर पर विरागोदय वर्षायोग समिति की ओर से मुनिराज के आहार की पड़गाहन की व्यवस्था की गयी. इसमें संयोजक रौनक जैन कासलीवाल सहित शैलेश जैन छाबड़ा, सिद्धांत जैन सेठी, राहुल जैन छाबड़ा, लोकेश जैन पाटोदी, मनीष जैन गंगवाल, ईशान जैन सेठी, संजय जैन छाबड़ा, प्रसम जैन सेठी, जोंटी जैन काला, सौरभ जैन लुहाड़िया, कुणाल जैन ठोल्या, विकास जैन सेठी, अक्षय जैन गंगवाल, ममता जैन सेठी एवं अंकिता जैन सेठी की भूमिका रही.
101 जोड़ों द्वारा पड़गाहन किया गया, जिसमें दिन का सौभाग्य रौनक-आशिका जैन कासलीवाल को प्राप्त हुआ. इसके बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मुनिराज को आहार देकर पुण्य अर्जित किया. कार्यक्रम के आयोजन में मंदिर निर्माण कमेटी के सुरेश जैन झांझरी, सुशील जैन छाबड़ा, सह मंत्री नरेंद्र जैन झांझरी, सह मंत्री राज जैन छाबड़ा, सुरेंद्र जैन काला, सरोज जैन, सुनील जैन सेठी समेत समाज के लोगों का सहयोग रहा.
सभी कार्यक्रम स्थानीय पंडित अभिषेक जैन शास्त्री एवं बाहर से आये संजय कुमार के निर्देशन में संपन्न हुए. संध्या में भव्य आरती, णमोकार चालीसा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये.
यह भी पढ़ें: कोडरमा के केक लवर्स के लिए खुशखबरी! सतगावां में खुला नया ‘केक पैलेस’, कस्टम केक की भी सुविधा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए