कोडरमा के केक लवर्स के लिए खुशखबरी! सतगावां में खुला नया ‘केक पैलेस’, कस्टम केक की भी सुविधा
उद्घाटन करते अतिथि. | Prabhat Khabar Network
सतगावां के बासोडीह बाजार में केक पैलेस का उद्घाटन हुआ। यहाँ अब लोगों को बेहतरीन क्वालिटी के केक, पेस्ट्री और बेकरी आइटम्स की विस्तृत रेंज उपलब्ध होगी।
कोडरमा: कोडरमा के सतगावां प्रखंड के मुख्य मार्ग स्थित बासोडीह बाजार में शुक्रवार को वर्णवाल ज्वेलर्स के प्रोप्राइटर पवन कुमार ने अपने नए प्रतिष्ठान केक पैलेस का विधिवत शुभारंभ किया. कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य विजय पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा अर्चना के साथ की. इसके बाद प्रखंड के प्रतिष्ठित व्यवसायी भोला वर्णवाल, प्रोप्राइटर पवन कुमार और समाजसेवी महेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नए आउटलेट का उद्घाटन किया.
आपके शहर में
उद्घाटन के बाद पवन कुमार ने कहा कि इस नए प्रतिष्ठान को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतरीन गुणवत्ता और विश्वसनीय सेवाएं उपलब्ध कराना है. उन्होंने प्रखंड वासियों को भरोसा दिलाया कि दुकान में शुद्धता, पारदर्शिता और ईमानदारी का विशेष ख्याल रखा जाएगा. प्रतिष्ठान में मुख्य रूप से उपलब्ध विभिन्न प्रकार के केक एवं कस्टम ऑर्डर केक, कप केक, पेस्ट्री और कुकीज, ताज़ा बेकरी आइटम्स की विस्तृत रेंज की रहेगी.
मौके पर रामावतार चौधरी, सुनील यादव, कृष्णनंदन प्रसाद, विजय वर्णवाल, विकास वर्णवाल, अशोक वर्णवाल, मनोज भगत, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. कपिल प्रसाद यादव, प्रदीप यादव, शंकरदेव प्रसाद, सुधीर सिंह, रंजीत वर्णवाल, अनिल स्वर्णकार, रंजीत पांडेय सहित कई लोग मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: 30 अगस्त की सुबह तिलैया में दिखेगा खास नजारा, 6:30 बजे सुभाष चौक से निकलेगा विशाल वॉकथॉन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए