कोडरमा: शिव मंदिर में चबूतरा बनते ही ग्रामीणों के चेहरे खिले, धार्मिक कार्यक्रमों में होगी सहूलियत
उद्घाटन करते हुए | Prabhat Khabar Network
डोमचांच के ताराटांड़ में 15वें वित्त आयोग से निर्मित शिव मंदिर चबूतरे का उद्घाटन जिप अध्यक्ष और प्रखंड प्रमुख ने संयुक्त रूप से किया।
कोडरमा: कोडरमा के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत ग्राम ताराटांड़ में 15वें वित्त आयोग मद से शिव मंदिर के प्रांगण में चबूतरा निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद शुक्रवार को उद्घाटन किया गया.उद्घाटन जिप अध्यक्ष रामधन यादव व डोमचांच प्रखंड प्रमुख डॉ. सत्यनारायण यादव ने संयुक्त रूप से किया.
आपके शहर में
इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि चबूतरा बनने से शिव मंदिर के समीप धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा होगी. वहीं जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि गांव के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है.
विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है. प्रमुख डॉ सत्यनारायण यादव ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि 15 वें वित्त आयोग की राशि से पंचायत क्षेत्र में आवश्यकतानुसार विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है.
मौके पर मुखिया वीणा देवी, किशोर यादव, मनोज यादव, बीरेन्द्र यादव, तुलसी पासवान, रुपण महतो, परमेश्वर यादव आदि मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: पेड़ों की कलाई पर सजी राखी, पर्यावरण बचाने का लिया प्रण; सतगावां में दिखी अनोखी पहल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए