गांव के मैदान से निकलेंगे खेल के सितारे! कोडरमा में फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शानदार आगाज

Updated:
विज्ञापन

उद्घाटन पूर्व विधायक जानकी यादव. | Prabhat Khabar Network

जयनगर के तिलोकरी में बिरसा किसान क्लब द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक जानकी यादव ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन

कोडरमा: कोडरमा के जयनगर प्रखंड के ग्राम तिलोकरी में बिरसा किसान क्लब के तत्वाधान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. उद्घाटन मैच गड़गी बनाम कुरूमडीहा के बीच खेला गया. मैच का उद्घाटन पूर्व विधायक सह राज्य पिछडा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव ने दीप प्रज्जवलित कर तथा फुटबॉल को किक मारकर किया. मैच की शुरूआत श्री यादव ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर की.

आपके शहर में

विज्ञापन

मौके पर उन्होंने कहा कि खेल मानव जीवन का अभिन्न अंग है, खेल के क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर सृजित है, निरंतर अभ्यास कर खेल के क्षेत्र में भी भविष्य तलाशा जा सकता है. मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत के लिए जोरदार मुकाबला किया. मैदान पर खिलाड़ियों के बेहतरीन पास, गोल करने के प्रयास और आक्रामक खेल ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया.

आयोजन समिति ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में फुटबॉल को बढ़ावा देने, युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने तथा उनकी प्रतिभा को सामने लाने के उद्देश्य से इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है.

मौके पर जयनगर पूर्वी जिप सदस्य केदारनाथ यादव, अरुण कुमार राणा, राजेंद्र प्रसाद यादव, सुरेश प्रसाद यादव, रामेश्वर यादव, राम लखन यादव, वीरेंद्र मोदी, रामशरण यादव, नीलकंठ वर्णवाल, पिंटू कुमार पांडेय, रामा यादव, इंद्रदेव ठाकुर, समिति के पंकज यादव, संजय राणा, उपमुखिया साजन खान, किशोर साव सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे. समाचार लिखे जाने तक मैच जारी है.

यह भी पढ़ें: कोडरमा: बैंक लोन से जुड़ा मामला है तो पढ़ें ये खबर, 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में होगा निपटारा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola