स्वास्थ्य व समाज कल्याण की बैठक, डीडीसी ने दिए कई निर्देश

उप विकास आयुक्त रवि जैन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य और समाज कल्याण विभाग की संयुक्त बैठक हुई.
कोडरमा बाजार. उप विकास आयुक्त रवि जैन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य और समाज कल्याण विभाग की संयुक्त बैठक हुई. बैठक में जिले के एमटीसी में बेड ऑक्यूपेंसी की समस्या पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में बताया गया कि जिले में तीन एमटीसी केंद्र संचालित है, इनमें से सदर अस्पताल में सात, डोमचांच में एक और सतगावां स्थित एमटीसी केंद्र में 13 कुपोषित बच्चे भर्ती है. बैठक में डीडीसी ने निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य और समाज कल्याण विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर चिन्हित कुपोषित बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर एमटीसी केंद्र में भर्ती करवाना सुनिश्चित करें ताकि जिले की रैंकिंग में सुधार हो सके. इसके अलावा डीडीसी ने पोषण ट्रैकर पर चिन्हित एसएएम /एमएएम बच्चों की सूची आंगनबाड़ी केंद्रवार समाज कल्याण विभाग द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों को उपलब्ध कराये. डीडीसी ने कहा कि कुपोषित बच्चों का स्क्रीनिंग के बाद सेविका और एएनएम ऐसे बच्चों का भूख और स्वास्थ्य की जांच कर समर एप में पंजीकृत करते हुए प्राथमिकता के आधार पर एमटीसी में रेफर करें. बैठक में पोषण पखवाड़ा के दौरान किए गए गतिविधियों और डाटा इन्ट्री की समीक्षा किया गया. जिसमें पाया गया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक मात्र 1062 डाटा इंट्री किया गया है. इस पर डीडीसी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए ,अविलंब इसमे सुधार लाने आदि का निर्देश दिया. मौके पर डीडीसी के अलावे डीएसडब्ल्यूओ डॉ रेखा रानी ,डीपीएम महेश कुमार, पप्पू कु यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




