ePaper

जमीन विवाद को लेकर मारपीट, तीन घायल

Updated at : 23 Feb 2025 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद को लेकर मारपीट, तीन घायल

नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत बच्छेडीह पंचायत के भिमेडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई. इसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

मरकच्चो. नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत बच्छेडीह पंचायत के भिमेडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई. इसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गये. इसे लेकर बिनोद साव ने थाना में आवेदन देकर छह लोगों को आरोपी बनाया है, जिसमें जागेश्वर साव, रितलाल साव, ममता देवी, रवि साव, कुंती देवी और चंद्रिका देवी के नाम शामिल हैं. सभी आरोपी थाना क्षेत्र के भिमेडीह गांव के रहनेवाले हैं. घटना को लेकर विनोद साव ने बताया कि मजदूरी के लिए कोलकाता जा रहा था. स्टेशन जाने के लिए नवलशाही चौक पर वाहन का इंतजार कर रहा था. इसी दौरान आरोपियों ने हरवे-हथियार से हमला कर दिया. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उनके माता-पिता से भी आरोपियों ने मारपीट की. मारपीट के दौरान विनोद साव के सोने की चैन और उसकी मां हमिया देवी की चांदी की चेन छीन ली. जमीन विवाद को लेकर पहले भी झगड़ा हुआ था. पंचायत में मामला रखा गया, लेकिन दूसरा पक्ष समझौते को तैयार नहीं हुआ. आरोपियों की ओर से लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है. पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola