व्यवहार न्यायालय के समीप दो पक्षों में मारपीट
Author Deepesh kumar
Updated:
विज्ञापन
घटना से कुछ देर के लिए अफरा तफरी की स्थिति बन गयी.
विज्ञापन
कोडरमा बाजार. व्यवहार न्यायालय के समीप शुक्रवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. बताया जाता है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ और अचानक मारपीट हो गयी. मारपीट में दोनों पक्षों की महिलाएं और पुरुष शामिल थे. इस घटना से कुछ देर के लिए अफरा तफरी की स्थिति बन गयी. आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को अलग कराया, जिसके बाद मामला शांत हो गया. हालांकि मारपीट की घटना का स्पष्ट कारण कोई बता नहीं पाया.
वैशाली प्रेस गली में महीनों से जाम नाली की होगी सफाई
झुमरीतिलैया. शहर के वैशाली प्रेस गली में कई महीनों से जाम पड़ी नाली की समस्या से लोग परेशान हैं. कई बार नगरपालिका में मौखिक शिकायत करने के बाद भी जब कोई समाधान नहीं हुआ, तो लोगों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष रमेश हर्षधर को इसकी जानकारी दी. सूचना पर रमेश हर्षधर गुरुवार की रात लगभग नौ बजे मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने लोगों से पूरी जानकारी प्राप्त की. मौके से ही नगरपालिका के सफाई निरीक्षक राजू राम को दूरभाष पर संपर्क कर नाली की जल्द से जल्द सफाई कराने का निर्देश दिया. इस दौरान रमेश हर्षधर ने कहा कि जनता की समस्या का समाधान करना उनकी पहली जिम्मेदारी है. मौके पर बंसल, संजय यादव, रोहित यादव, रंजन यादव सहित मोहल्ला के कई लोग मौजूद थे.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन