कंपिटेंट पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह

Updated:
विज्ञापन
कंपिटेंट पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह

प्रखंड के तेतरौन चौक स्थित कंपिटेंट पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन कर वर्ग दशम के विद्यार्थियों को विदाई दी गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि

जयनगर. प्रखंड के तेतरौन चौक स्थित कंपिटेंट पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन कर वर्ग दशम के विद्यार्थियों को विदाई दी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक मो. सतार अंसारी ने की. मौके पर वर्ग नवम की छात्राओं ने विदाई गीत पेश किया, जबकि दशम के विद्यार्थियों ने अपना अनुभव साझा किया. निदेशक श्री अंसारी ने कहा कि विदाई की बेला हमेशा दुखदाई होती है, मगर यह विदाई आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए दी जा रही है. मौके पर प्राचार्य मो. मकसुद अंसारी, उप प्राचार्य सुरेंद्र पांडेय, सहयोगी शिक्षक इम्तियाज अंसारी, उमेश यादव शिवम मोदी, श्यामबली यादव, महानंद, परवेज अंसारी, अंजर अंसारी, संजुदा प्रवीण, अनिशा कुमारी, सबिंजना प्रवीण, सुमन कुमारी, बिंदिया कुमारी, शहाबुद्दीन अंसारी, विद्यार्थियों में पियुष राणा, निवेश राणा, आशिष कुमार, नाजनीन डॉली आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola