नल-जल योजना फ्लॉप, चुंआ खोदकर प्यास बुझा रहे लोग; डोमचांच के ग्रामीण परेशान

Updated:
विज्ञापन
Koderma News

चुंआ से मानी निकालती एक छोटी बच्ची

Koderma News: कोडरमा के डोमचांच में नल-जल योजना विफल साबित हो रही है. पेयजल संकट के बीच ग्रामीण चुंआ खोदकर प्यास बुझाने को मजबूर हैं, जिससे योजना की हकीकत सामने आ गई है. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

सुनील कुमार
Koderma (डोमचांच): सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना का लाभ प्रखंड के सुदूरवर्ती ढाब पंचायत के कई गांवों तक पूरी तरह नहीं पहुंच पा रहा है. योजना के तहत लगाया गया जलमीनार का अलग-अलग सिस्टम लंबे समय से खराब पड़ा है. ऐसे में मड़वाटांड, बुढ़िया और वंदना गांव के ग्रामीण गंभीर पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं. स्थिति यह है कि मडवाटांड के नीचे टोला के लोगों को पीने के पानी के लिए नदी में चुंआ (छोटा गड्ढा) खोदना पड़ रहा है. उसी में रिसकर जमा होने वाले पानी को ग्रामीण पीने और घरेलू उपयोग में ला रहे हैं.

गंदा पानी पीने से बीमार हो रहे ग्रामीण

ऐसे समय में जब मानसून की शुरुआत हो चुकी है तब भी स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है. ग्रामीणों का कहना है कि जलमीनार खराब होने की शिकायत कई बार संबंधित विभाग को की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. लोगों के अनुसार कहीं मोटर खराब है तो कहीं सोलर प्लेट का सिस्टम खराब हो चुका है. गांव की कुंती देवी ने बताया कि मजबूरी में नदी के चुंआ का पानी पीना पड़ता है. इससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है और कई लोग बीमार भी पड़ रहे हैं.

पानी टंकी की मरम्मत करने की मांग

मडवाटांड की कुंती देवी के अलावा काजल देवी, कारी मसोमात, बुढ़िया टोला की सुनीता देवी, अनार देवी, रामकिशुन भुइंया, अशोक रविदास, शैलेंद्र भुइंया, दिलीप भुइंया, राजकुमार भुइंया, बंदना टोला के नुनूलाल भुइंया, रामविलास भुइंया व रेखा देवी ने बताया कि प्रशासन को अविलंब जलमीनार की मरम्मत कर हमारी समस्या का समाधान करना चाहिए. लोगों ने बताया कि जब तक पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होती, तब तक उन्हें नदी में चुंआ खोदकर पानी पीने की मजबूरी झेलनी पड़ेगी.

क्या कहना है मुखिया का

ढाब पंचायत के मुखिया बैजू तुरी ने कहा कि पंचायत अंतर्गत कुछ टोला में जलमीनार की मरम्मत और पेयजल व्यवस्था बहाल करने के लिए कई बार पीएचईडी से आग्रह किया गया है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है.

ये भी पढ़ें…

कोडरमा घाटी में आपस में टकराईं आधा दर्जन गाड़ियां, रातभर मचा रहा कोहराम

Koderma News: मेहनत का मिला ईनाम, प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान में खिल उठे 350 मेधावियों के चेहरे

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola