ढिबरा लदा टेंपो जब्त, चालक फरार
Author Deepesh kumar
Updated:
विज्ञापन
घेराबंदी कर लोकाई इंदरवा के पास वाहन को जब्त कर लिया.
विज्ञापन
कोडरमा बाजार. वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लोकाई इंदरवा के समीप से अवैध रूप से ढिबरा लोड एक टेंपो को जब्त किया है. इस दौरान वाहन चालक मौके से फरार होने में सफल रहा. जानकारी के अनुसार, वन्य प्राणी प्रक्षेत्र पदाधिकारी रामबाबू कुमार को सूचना मिली थी कि ढोढाकोला जंगल से अवैध रूप से ढिबरा लोड कर एक टेंपों झुमरीतिलैया भेजा जा रहा है. सूचना के आलोक में रेंजर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर लोकाई इंदरवा के पास वाहन को जब्त कर लिया. मौके पर वनरक्षी सिकंदर यादव, छत्रपति शिवाजी, दुर्गा महतो, शंकर महतो, गोपाल यादव सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.
घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, एक चालक घायल
कोडरमा बाजार. नौवां माइल घाटी के समीप गुरुवार देर रात दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में एक ट्रक चालक घायल हो गया. घायल की पहचान मोतिहारी बिहार निवासी 35 वर्षीय दिलखुश कुमार के रूप में हुई. बताया गया कि दरभंगा से मैदा लोड कर कोलकाता जा रहे ट्रक की टक्कर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से हो गयी. घायल का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है.विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन