पारदर्शी व निष्पक्ष चुनाव को लेकर उपायुक्त ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
पारदर्शी व निष्पक्ष चुनाव को लेकर उपायुक्त ने किया निरीक्षण

नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के सफल, पारदर्शी एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ऋतुराज ने स्ट्रांग रूम, काउंटिंग हॉल, रिसीविंग सेंटर एवं डिस्पैच सेंटर का स्थल निरीक्षण किया.

विज्ञापन

कोडरमा. नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के सफल, पारदर्शी एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ऋतुराज ने स्ट्रांग रूम, काउंटिंग हॉल, रिसीविंग सेंटर एवं डिस्पैच सेंटर का स्थल निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन उपकरण, प्रवेश-निकास व्यवस्था तथा दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की समीक्षा की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाये. काउंटिंग हॉल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतगणना टेबलों की व्यवस्था, प्रकाश, पेयजल, शौचालय, बैरिकेडिंग, अभ्यर्थियों एवं मतगणना अभिकर्ताओं के बैठने की समुचित व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया. उन्होंने निर्देश दिया कि मतगणना कार्य पूर्णतः पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप संपन्न हो. रिसीविंग एवं डिस्पैच सेंटर के निरीक्षण के दौरान मतदान दलों की सुविधा, सामग्री वितरण एवं प्राप्ति की सुव्यवस्थित प्रक्रिया, सहायता काउंटर, हेल्प डेस्क तथा नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था की समीक्षा की गयी. उन्होंने निर्देश दिया कि मतदान दलों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी आवश्यक संसाधन समय पर उपलब्ध करायी जाये. उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रिंस गोडविन कुजूर, प्रशासक नगर पंचायत कोडरमा एवं अन्य संबंधित कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola