खतरनाक घटनाओं को अंजाम देने की कर रहे थे प्लानिंग, पुलिस ने बिगाड़ा खेल, तीन लोग गिरफ्तार

Updated at : 08 Dec 2021 2:09 PM (IST)
विज्ञापन
खतरनाक घटनाओं को अंजाम देने की कर रहे थे प्लानिंग, पुलिस ने बिगाड़ा खेल, तीन लोग गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापामारी की. आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे तीनों. शराब बनाने वालों व भट्ठा संचालकों से रंगदारी वसूलते थे गिरोह

विज्ञापन

सतगावां पुलिस ने आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में सतगावां थाना क्षेत्र के गलवाती नैयाचक निवासी धर्मेंद्र कुमार उर्फ धारो (पिता महेंद्र प्रसाद यादव), गलवाती निवासी सचिन कुमार (पिता अर्जुन प्रसाद यादव) व सतगावां निवासी बसंत कुमार (पिता नागो मांझी) शामिल हैं.

इनके पास से पुलिस ने 0.315 का दो कट्टा, दो कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है. यह जानकारी डीएसपी संजीव कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि सतगावां थाना क्षेत्र के भागलपुर के पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ लोग हथियार के साथ जुटे हैं. उनकी मंशा किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की है.

इसी सूचना पर एसपी ने सतगावां थाना प्रभारी नीतीश कुमार को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसके पश्चात थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने छापामारी कर तीन लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया. डीएसपी श्री सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में कहा है कि उनका 8-10 लोगों का गिरोह है, जो जंगली क्षेत्रों में शराब, ईंट भट्ठा तथा अन्य व्यवसायियों से रंगदारी वसूलने का काम करता है.

डीएसपी ने बताया कि उक्त गिरोह का मुख्य सरगना धर्मेंद्र उर्फ धारो है. इन लोगों का एक संगठित गिरोह है, जिसमे सतगावां के अलावा बिहार के गोविंदपुर के अपराधी शामिल हैं. गिरोह के लोग सतगावां के बॉर्डर एरिया के अलावा बिहार के गोविंदपुर ,कौआकोल आदि जंगली क्षेत्रों में शराब बनाने वाले, ईंट भट्ठा संचालक तथा अन्य व्यवसायियों से रंगदारी वसूलने का काम करता है.

गिरोह का एक सदस्य चंदन कुमार कौआकोल में रंगदारी वसूलने का काम करता है. डीएसपी ने बताया कि गत दिन सतगावां के ईंट भट्ठा संचालक रौशन कुमार ने 15 लाख रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया था. उक्त मामले के छानबीन के क्रम में उक्त गिरोह का नाम सामने आया था. उन्होंने बताया कि जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. मौके पर डीएसपी संजीव कुमार सिंह, थाना प्रभारी नीतीश कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola