Koderma News: राहुल गांधी के खिलाफ FIR पर कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला, भागीरथ पासवान बोले- विपक्ष की आवाज दबाना मंजूर नहीं

Updated:
विज्ञापन

झारखंड कांग्रेस ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर का विरोध किया है। भागीरथ पासवान ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की आवाज दबाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

कोडरमा : राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआइआर के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता भागीरथ पासवान ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज दबाने के लिए सरकारी संस्थाओं और कानून का दुरुपयोग स्वीकार नहीं किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

उत्तराखंड की घटना में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

भागीरथ पासवान ने उत्तराखंड की कथित घटना में संबंधित भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए समान रूप से लागू होना चाहिए और किसी के साथ राजनीतिक आधार पर भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए.

खड़गे की सभा स्थल के कथित शुद्धिकरण पर सवाल

प्रदेश प्रवक्ता ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सभा स्थल के कथित शुद्धिकरण को लेकर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि यदि ऐसी घटना हुई है, तो यह दलित समाज और सामाजिक न्याय की भावना के खिलाफ है. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

भागीरथ पासवान ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआइआर वापस लेने तथा दोनों मामलों में समान रूप से कानून लागू करने की मांग की.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola