Koderma News: जयनगर में 60 वर्षीय व्यक्ति की संदेहास्पद मौत, जहर खाने की सूचना पर पहुंची पुलिस

Updated:
विज्ञापन

जयनगर के डंडाडीह में 60 वर्षीय नुकुल सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जयनगर,कोडरमा : थाना क्षेत्र के डंडाडीह निवासी 60 वर्षीय नुकुल सिंह पिता स्व. रामाशीष सिंह की सोमवार को संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

जहर खाने की सूचना पर पहुंची पुलिस

बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नुकुल सिंह ने कथित तौर पर जहर खा लिया है. सूचना के आधार पर थाना प्रभारी विकास कुमार के निर्देश पर एसआइ शमसुद्दीन खान दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण

इधर, परिजनों का कहना है कि नुकुल सिंह की तबीयत खराब थी. मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola