Koderma News: मदनगुंडी टोल प्लाजा के पास खड़े ट्रक में घुसी कार, छह लोग घायल; रजरप्पा से लौट रहे थे बिहारशरीफ
घटनास्थल की तस्वीऱ | Prabhat Khabar Network
रांची-पटना मार्ग पर मदनगुंडी टोल प्लाजा के पास कार और ट्रक की टक्कर में छह लोग घायल हो गए। घायलों को कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोडरमा : थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित मदनगुंडी टोल प्लाजा के समीप सोमवार को एक कार ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में कार सवार छह लोग मामूली रूप से घायल हो गये.
आपके शहर में
रजरप्पा से पूजा कर लौट रहे थे सभी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में सवार सभी लोग रजरप्पा से पूजा-अर्चना कर बिहारशरीफ जा रहे थे. इसी दौरान मदनगुंडी टोल प्लाजा के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकरायी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार सभी छह लोग घायल हो गये.
स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा पहुंचाया. अस्पताल में सभी घायलों का उपचार किया गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए