Koderma News: सतगावां में खेत में काम कर रहे किसान को जहरीले सांप ने डसा, हालत गंभीर; सदर अस्पताल रेफर

Updated:
विज्ञापन

सतगावां के पुतोडीह गांव में खेत में काम करते समय एक किसान को जहरीले सांप ने डस लिया। हालत गंभीर होने पर उन्हें सदर अस्पताल कोडरमा रेफर किया गया है।

विज्ञापन

कोडरमा : थाना क्षेत्र के अंबाबाद पंचायत अंतर्गत पुतोडीह गांव में सोमवार दोपहर करीब एक बजे खेत में काम कर रहे किसान को जहरीले सांप ने डस लिया. सर्पदंश के बाद उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. पीड़ित की पहचान पुतोडीह निवासी महावीर रविदास (50), पिता काली रविदास के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

खेत में काम करने के दौरान हुआ सर्पदंश

जानकारी के अनुसार, महावीर रविदास धान निकावन का काम करने के लिए ढेंगाहवातरी तांड की ओर गये थे. इसी दौरान अचानक एक जहरीले सांप ने उनके पैर में डस लिया. सर्पदंश के बाद वह घबराते हुए किसी तरह घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी.

प्राथमिक उपचार के बाद कोडरमा रेफर

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां ले गये. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola