एनएच पर पाइपलाइन बिछाने का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करें
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Apr 2024 9:47 PM
पाइपलाइन बिछाये जाने से संबंधित जानकारी ली
कोडरमा बाजार. उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में बैठक बुलायी गयी, जिसमें एनएच 31 पर पाइपलाइन बिछाये जाने से संबंधित प्रगति की समीक्षा की गयी़ समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने एनएच और जुडको के प्रतिनिधि से पाइपलाइन बिछाये जाने से संबंधित जानकारी ली और जिला भू अर्जन पदाधिकारी को पाइपलाइन बिछाने में आ रही समस्याओं का जल्द समाधान करने का निर्देश दिया़ एनएच पर पाइपलाइन बिछाने का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने को कहा. वहीं डीसी ने एनएच और जुडको के प्रतिनिधि को कहा कि जिन-जिन जगहों पर पाइपलाइन लीकेज है अथवा पाइप टूटा हुआ है, उसकी जल्द से जल्द मरम्मत करें, ताकि निर्बाध रूप से पेयजलापूर्ति हो सके़ मौके पर डीसी के अलावा डीडीसी ऋतुराज, एसडीओ रिया सिंह समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे़ सीएसआर समिति की बैठक : डीसी मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में सीएसआर समिति की बैठक हुई़ बैठक में उपायुक्त ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए आपलोग अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सीएसआर के तहत कार्य करें. समिति के सदस्य शिक्षा और स्वास्थ्य व आजीविका पर विशेष फोकस कर सीएसआर के तहत कार्य करें, ताकि आम जनमानस को इससे लाभ मिल सके़ डीडीसी ऋतुराज ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर आमलाेगों को जागरूक करें, इसके लिए आप बूथ अवेयरनेस फोरम बनायें और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को मताधिकार व नैतिक मतदान के प्रति जागरूक करें. मौके पर एसडीओ रिया सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी अभिषेक आनंद, डीपीओ अनूप कुजूर सहित अन्य मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










