मुख्यमंत्री कल कोडरमा में, लोकाई के कार्यक्रम में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री श्री सोरेन पांच फरवरी को 12:05 बजे दोपहर को हेलीकॉप्टर से जेजे कॉलेज मैदान पहुंचेंगे
कोडरमा बाजार. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कोडरमा आगमन से संबंधित प्रस्तावित कार्यक्रम का शिड्यूल जारी हो गया है. जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री श्री सोरेन पांच फरवरी को 12:05 बजे दोपहर को हेलीकॉप्टर से जेजे कॉलेज मैदान पहुंचेंगे और 12:20 बजे कोडरमा प्रखंड के लोकाई स्थित मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. वे पुनः दोपहर 1:20 लोकाई मैदान से जेजे कॉलेज में बनाये गये अस्थायी हैलीपैड पहुंचेंगे, जहां से हेलीकॉप्टर से रांची रवाना होंगे. बता दें कि पांच फरवरी को लोकाई मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता झामुमो में शामिल होंगी. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा विधायक कल्पना सोरेन, नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू सहित अन्य नेता भी शिरकत करेंगे.
सुरक्षा व्यवस्था के बीच मैट्रिक व इंटर की परीक्षा शुरू
कोडरमा बाजार. जिले में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा और इंटरमीडिएट 2026 (सभी संकाय ) की परीक्षा मंगलवार से सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गयी है. परीक्षा के पहले दिन मैट्रिक परीक्षा में कुल परीक्षार्थियों 2115 में से 2099 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 16 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन आइआइटी व अन्य वोकेशनल विषय की परीक्षा ली गयी. वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन वोकेशनल विषय की परीक्षा ली गयी, जिसमे कुल परीक्षार्थियों 1742 में से 1729 उपस्थित हुए. इधर, परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण उपायुक्त ऋतुराज व पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने किया. निरीक्षण के क्रम में डीसी ने प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया.आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए