ePaper

कोडरमा में शराब की चेकिंग से लग रहा जाम, झारखंड से बिहार जाने वाले यात्रियों को हो रही परेशानी

Updated at : 25 Oct 2021 1:59 PM (IST)
विज्ञापन
कोडरमा में शराब की चेकिंग से लग रहा जाम, झारखंड से बिहार जाने वाले यात्रियों को हो रही परेशानी

झारखंड सीमा से सटे बिहार सीमा पर नित्य दिन चल रहे शराब विरोधी अभियान को लेकर आये दिन झारखंड की सीमा मेघातरी दिबौर और बिहार के सीमा एरिया रजौली में आये दिन जाम लगा रहता है.

विज्ञापन

झारखंड सीमा से सटे बिहार सीमा पर नित्य दिन चल रहे शराब विरोधी अभियान को लेकर आये दिन झारखंड की सीमा मेघातरी दिबौर और बिहार के सीमा एरिया रजौली में आये दिन जाम लगा रहता है. जिससे झारखंड से बिहार जाने वाले तथा बिहार से झारखंड आने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खास कर जाम में फंसे महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. घाटी में जाम लग जाने से लोगों को घंटों तक जाम से जूझना पड़ रहा है.

बताया जाता है बिहार में शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए झारखंड से जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों की जांच बिहार के बॉर्डर एरिया रजौली में सघनता से की जाती है. नित्य होने वाले उक्त जांच से यात्रियों को खास कर रोगियों, बच्चों और महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन