कैलाश राय में कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया

विज्ञापन

लाइफ स्किल के बारे में बताया गया

आपके शहर में

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों के अलावा कोडरमा, हजारीबाग आदि के शिक्षक भी शामिल हुए. यह कार्यक्रम केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय पटना की ओर से आयोजित लाइफ स्किलस टॉपिक पर किया गया था. इस कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में सैनिक स्कूल झुमरी तिलैया के चंदन कुमार दुबे और सेक्रेड हार्ट विद्यालय झुमरी तिलैया के प्रवीण कुमार थे. उदघाटन कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर के अध्यक्ष नारायण सिंह, प्राचार्य आनंद मोहन, शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य अजय पाठक, रिसोर्स पर्सन चंदन कुमार दुबे और प्रवीण कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. दोनों रिसोर्स पर्सन के द्वारा लाइफ स्किल के बारे में विस्तार रूप से बताया गया तथा हम अपने जीवन में किस प्रकार से लाइफ स्किल को उतार सकते हैं इसके बारे में भी बताया गया. मौके पर एसएनटीसी दीपक कुमार विश्वकर्मा, आचार्य मनोज कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, प्रणव प्रभास, नीरज कुमार, विक्रम कुमार, धीरज पांडेय, जितेश महतो आदि मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन रंजीत कुमार ने किया. मौके पर प्राचार्य आनंद मोहन ने अपने वक्तव्य में कहा की केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अपने शिक्षकों को अद्यतन रखने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करते रहता है, और इस कड़ी में अपने विद्यालय को केंद्र बनाया गया यह मेरे लिए गर्व की बात है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola