प्रखंड कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर किया कार्य

Updated:
विज्ञापन
प्रखंड कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर किया कार्य

आवास योजना-ग्रामीण के तहत प्रखंड स्तर पर कार्यरत कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार से काला बिल्ला लगाकर कार्यालय में कार्य किया.

विज्ञापन

यह विरोध कार्यक्रम 18 फरवरी तक जारी रहेगा. मरकच्चो. आवास योजना-ग्रामीण के तहत प्रखंड स्तर पर कार्यरत कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार से काला बिल्ला लगाकर कार्यालय में कार्य किया. यह विरोध कार्यक्रम 18 फरवरी तक जारी रहेगा. आंदोलनरत कर्मियों में प्रखंड समन्वयक रवि कुमार ने बताया कि संघ द्वारा पूर्व में कई बार लिखित ज्ञापन विभाग को सौंपा गया. लेकिन अब तक मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो 7 अप्रैल 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे. वहीं मांगों के संबंध में बताया कि सभी योजना पदाधिकारियों/कर्मियों के मासिक मानदेय में वृद्धि कर सातवें वेतनमान के अनुरूप करना, जिला एवं प्रखंड स्तर के पदों की स्वीकृति प्रशासी पदवर्ग समिति से कराना, मानदेय के स्थान पर ग्रेड-पे निर्धारित करने, क्षेत्र भ्रमण के लिए 5 प्रतिशत क्षेत्र भ्रमण भत्ता दिये जाने, अकारण सेवा से हटाने की स्थिति में अपील का अवसर देने हेतु विभागीय अपीलीय समिति गठित करने, प्रतिवर्ष नवीकरण की बाध्यता समाप्त कर सेवा अवधि 60 वर्ष तक सुनिश्चित करे, स्वास्थ्य बीमा का लाभ तत्काल प्रदान किए जाने, ड्यूटी के दौरान मृत कर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देना शामिल है. कर्मियों का कहना है कि वर्तमान महंगाई के दौर में कम मानदेय के कारण परिवार के भरण-पोषण में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola