कोडरमा में कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो पदयात्रा

Updated:
विज्ञापन

देश में व्याप्त बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के सवाल पर लोगों को जागृत करने के अभियान के तहत कांग्रेस ने रविवार को यहां भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली.

विज्ञापन

देश में व्याप्त बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के सवाल पर लोगों को जागृत करने के अभियान के तहत कांग्रेस ने रविवार को यहां भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली. राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की तरह पार्टी नेताओं ने यहां पदयात्रा कर लोगों को केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जागरूक किया. पदयात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू कर रहे थे़ यात्रा पुराना थाना से बजरंग बली चौक तक निकाली गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

नेताओं ने राहुल गांधी के लिए लोगों से समर्थन मांगा. साथ ही महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक विषमता के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु राहुल गांधी के कन्याकुमारी से कश्मीर तक के लिए आयोजित भारत जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया. पदयात्रा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद वर्णवाल ने किया.

जबकि पदयात्रा में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकु के अलावा 20 सूत्री सदस्य अनवारुल हक, जिला प्रभारी अनिल यादव मौजूद थे़ मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अज्जू सिंह, अनुसूचित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दशरथ पासवान, फैयाज कैसर, राजेश मोदी, रामप्रसाद सोनी, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष केसरी देवी, मनोज कुमार साव, राजकुमार यादव, संतोष कु़ राणा, इकवार हुसैन, अनिल दास, मनोज शर्मा, रंजीत दास सहित अन्य लोग मौजूद थे़ धन्यवाद ज्ञापन जिला महासचिव धीरज कुमार ने किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola