डोमचांच में बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल, बगड़ो चौक पर सड़क बनी तालाब

Updated:
विज्ञापन

फोटो राजद जिला सचिव संतोष यादव व जल जमाव की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डोमचांच प्रखंड क्षेत्र में बारिश के बाद बगड़ो चौक के समीप सड़कों पर जलजमाव की स्थिति गंभीर हो गई है. जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

डोमचांच. प्रखंड क्षेत्र के बगड़ो चौक के समीप रविवार को बारिश के बाद सड़क पर जलजमाव हो गया. सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा. दोपहिया वाहन चालकों को भी पानी के बीच से गुजरने में विशेष सावधानी बरतनी पड़ी.

विज्ञापन

जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से समस्या

राजद जिला सचिव सह समाजसेवी संतोष यादव ने कहा कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है. लंबे समय तक पानी जमा रहने से सड़क की स्थिति भी प्रभावित होने की आशंका रहती है. वहीं, पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानी होती है.

उन्होंने बगड़ो चौक के समीप जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की, ताकि बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola