झुमरीतिलैया: खान-खनिज अधिनियम के विरोध में आप का प्रदर्शन
प्रतिवाद मार्च में आप नेता. | Prabhat Khabar Network
आम आदमी पार्टी ने खान एवं खनिज संशोधन अधिनियम-2026 के खिलाफ प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका. AAP ने झारखंड के खनिज अधिकारों की रक्षा की मांग की.
झुमरीतिलैया. आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष महेश कुमार यादव के नेतृत्व में सोमवार को पार्टी कार्यालय से झंडा चौक तक खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम-2026 के विरोध में प्रतिवाद मार्च निकाला गया. इस दौरान झंडा चौक पर आप नेताओं द्वारा केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया.
जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा केवल खनन का विषय नहीं, बल्कि राज्य के आर्थिक अधिकार, राजस्व और जनता के भविष्य से जुड़ा सवाल है. आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से स्पष्ट जवाब और जवाबदेही की मांग करेगी. उन्होंने कहा कि खान एवं खनिज संशोधन अधिनियम-2026 वापस लो, झारखंडियों का हक मारना बंद करो—बंद करो.
जिला संरक्षक दामोदर यादव ने कहा कि झारखंड देश के प्रमुख खनिज उत्पादक राज्यों में है और यहां की खनिज संपदा का लाभ राज्य की जनता और आने वाली पीढ़ियों को मिलना चाहिए. टोटो विंग के जिला अध्यक्ष इस्लाम अंसारी ने कहा कि खनिज संपदा झारखंड की धरती से निकलती है, इसलिए इससे जुड़े फैसलों में झारखंड की जनता के हित और राज्य के अधिकारों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए. मौके पर कई लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए