ओएचडी तार टूटा, अप लाइन पर तीन घंटे परिचालन प्रभावित

Updated at : 01 May 2017 1:07 AM (IST)
विज्ञापन
ओएचडी तार टूटा, अप लाइन पर तीन घंटे परिचालन प्रभावित

झुमरीतिलैया : धनबाद-गया रेल खंड के गुरपा व पहाड़पुर के बीच रविवार की देर रात को तेज आंधी में ओएचडी तार टूटने से आप लाइन पर लगभग तीन घंटे परिचालन बाधित रहा. इस दौरान कोडरमा रेलवे स्टेशन पर पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस 19:45 से 20:10 तक कोलकाता-जम्मूतवी 20:00 से 20:45 तथा हटिया आनंद विहार एक्सप्रेस को […]

विज्ञापन
झुमरीतिलैया : धनबाद-गया रेल खंड के गुरपा व पहाड़पुर के बीच रविवार की देर रात को तेज आंधी में ओएचडी तार टूटने से आप लाइन पर लगभग तीन घंटे परिचालन बाधित रहा.
इस दौरान कोडरमा रेलवे स्टेशन पर पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस 19:45 से 20:10 तक कोलकाता-जम्मूतवी 20:00 से 20:45 तथा हटिया आनंद विहार एक्सप्रेस को हीरोडीह में घंटो रोका गया, जबकि आसनसोल-गया इएमयू को गझंडी में खड़ी रही, घटनास्थल पर पहाड़पुर व गझंडी से टावर बेगन पहुंचा और युद्ध स्तर पर काम करने के बाद अप लाइन पर परिचालन सामान्य हुआ. इधर, दूसरी ओर देर रात नौ बजे रेल खंड के लाराबाद के समीप भी पेड़ गिरने की वजह से परिचालन पर असर पड़ा है. समाचार लिखे जाने तक ट्रेनों को ओपीटी पर चलाया जा रहा है.
इस रूट पर चलनेवाली राजधानी समेत कई ट्रेनें प्रभावित हुई है, वहीं एक अन्य अन्य सूचना के अनुसार गया कोडरमा रेल खंड के नाथगंज के समीप गया धनबाद-इंटरसिटी का इंजन खराब हो गया. इसकी वजह तेज आंधी व तूफान बताया जा रहा है. बहरहाल सात बजे कोडरमा पहुंचने वाली ट्रेन 21:00 तक नही पहुंची. यात्री स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola