बीओआइ शाखा का स्थानांतरण का ग्रामीणों ने किया विरोध
Updated at : 30 Jan 2017 12:23 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा बाजार. चाराडीह स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा का छतरबर पंचायत में स्थानांतरण किये जा जाने का विरोध स्थानीय ग्रामीणों ने करते हुए डीसी को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि उक्त शाखा पिछले पांच वर्षों से चाराडीह में संचालित हो रही थी. इससे आसपास के ग्रामीणों को काफी लाभ हो […]
विज्ञापन
कोडरमा बाजार. चाराडीह स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा का छतरबर पंचायत में स्थानांतरण किये जा जाने का विरोध स्थानीय ग्रामीणों ने करते हुए डीसी को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि उक्त शाखा पिछले पांच वर्षों से चाराडीह में संचालित हो रही थी. इससे आसपास के ग्रामीणों को काफी लाभ हो रहा था.
हाल के दिनों में बैंक में चोरी के असफल घटनाएं घटने के बाद चाराडीह के ग्रामीण भी प्रशासन के साथ बैंक की सुरक्षा के लिए तत्पर है और बैंक शाखा पर अपने स्तर से भी निगरानी रख रहे है. उक्त बैंक छतरबर पंचायत स्थित एक मकान के ऊपरी तल्ले में शिफ्ट किया जा रहा है, जिससे चाराडीह के ग्रामीणों खास कर बुजुर्ग व दिव्यांगों को परेशानी होगी. ग्रामीणों ने डीसी से बैंक शाखा के स्थानांतरण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है. ज्ञापन में पूर्व मुखिया महेश यादव, पूर्व पंसस ब्रह्मदेव शर्मा के अलावा पप्पू यादव, बाबूलाल शर्मा, भुनेश्वर यादव, राजेश कुमार, विजय कुमार, हरि साव, बालेश्वर पंडित, कैलाश यादव आदि ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




