पोलियो मुक्त देश बनाना सभी की जिम्मेवारी : निर्मला

Updated at : 30 Jan 2017 12:22 AM (IST)
विज्ञापन
पोलियो मुक्त देश बनाना सभी की जिम्मेवारी : निर्मला

जयनगर : पल्स पोलियो अभियान का उदघाटन सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र में प्रमुख जयप्रकाश राम ने किया. वहीं कटहाडीह सामुदायिक भवन में जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी ने बच्चों को पोलियो का दवा पिला कर अभियान की शुरुआत की. डीवीसी ऑफिसर काॅलोनी में डीवीसी के मुख्य अभियंता अनंत चक्रवर्ती ने अभियान की शुरुआत की. जयनगर पश्चिमी में […]

विज्ञापन
जयनगर : पल्स पोलियो अभियान का उदघाटन सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र में प्रमुख जयप्रकाश राम ने किया. वहीं कटहाडीह सामुदायिक भवन में जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी ने बच्चों को पोलियो का दवा पिला कर अभियान की शुरुआत की. डीवीसी ऑफिसर काॅलोनी में डीवीसी के मुख्य अभियंता अनंत चक्रवर्ती ने अभियान की शुरुआत की. जयनगर पश्चिमी में अभियान की शुरुआत मुखिया बैजनाथ प्रसाद रजक ने की. ककरचोली में मुखिया अर्चना कुमारी तथा जयनगर पूर्वी क्षेत्र में जिप सदस्य मुनिया देवी ने भी बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी.
विभिन्न स्थानों पर पंसस मैरून निशा, जिप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्रीकांत यादव, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ एके मंडल, नीरज कुमार, नीरज वर्णवाल, शैलेंद्र तिवारी, राजा राम, अनिता देवी, डीवीसी के डाॅक्टर अशोक कुमार, डाॅ संजीव, डाॅ आनंद, कलीम अंसारी, अरुण कुमार, मिताली कुमारी, रूपेश कुमार, बलदेव यादव, संतोष मौजूद थे. चंदवारा प्रखंड के बिरसोडीह पंचायत अंतर्गत चरकी पहरी स्थित आंगनबाडी केंद्र में सेविका रेणु देवी ने बच्चों को पोलियो की खुराक दी. मौके पर एएनएम सुषमा कुमारी, बुलाकी यादव, ललित शर्मा समेत कई लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola