भाजपा की बैठक में सामने आयी गुटबाजी

Updated at : 26 Jan 2017 1:40 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा की बैठक में सामने आयी गुटबाजी

चौपारण : भाजपा कार्यसमिति की बैठक में गुटबाजी खुल कर सामने आयी, नतीजा यह हुआ कि सेलहारा में बुधवार को बीच में ही स्थगित करनी पड़ी. बैठक में जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप, पूर्व जिप सदस्य सुनील साहू सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं को भाग लेना था. बैठक स्थल पर विवाद की सूचना मिलते ही जिलाध्यक्ष […]

विज्ञापन
चौपारण : भाजपा कार्यसमिति की बैठक में गुटबाजी खुल कर सामने आयी, नतीजा यह हुआ कि सेलहारा में बुधवार को बीच में ही स्थगित करनी पड़ी. बैठक में जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप, पूर्व जिप सदस्य सुनील साहू सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं को भाग लेना था.
बैठक स्थल पर विवाद की सूचना मिलते ही जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जिप सदस्य बैठक में नहीं पहुंचे. बैठक में उपस्थित भाग-दो के सांसद प्रतिनिधि योगेश कुमार सिंह ने बताया कि जिला भाजपा कमेटी के आदेशानुसार भाजपा कार्यसमिति की बैठक सेलहारा में हो रही थी. बूथ कमेटी के सदस्यों के साथ संगठन को सशक्त बनाने पर चर्चा होना था. एक गुट के सीताराम साहू, गजाधर प्रसाद, कामेश्वर प्रजापति, महेंद्र यादव, रघुनाथ प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, नारायण शर्मा, मिथलेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे. भाजपा जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप ने बताया कि उन्हें बैठक की जानकारी नहीं थी. वे कार्यकर्ताओं के साथ बरकट्ठा प्रखंड का दौरा कर रहे थे.
क्या है विवाद: भाजपा की बैठक में दूसरे गुट के लोग अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे. बैठक किसने आयोजित की थी, इसी पर विवाद हुआ. तू-तू, मैं-मैं होते देख बैठक को बीच में ही स्थगित करनी पड़ी. दूसरे गुट से पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला यादव के समर्थक नंदकिशोर यादव, जानकी यादव, मनोज सिंह, विकास यादव, बालकिशुन यादव, सियाराम सिंह, महेश केसरी, टुन्नू वर्णवाल, अजय राय, तसलीम रजा सहित कई लोग शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola