कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों को अपनाये

Updated at : 25 Jan 2017 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों को अपनाये

डोमचांच : प्रखंड स्थित टैक्सी स्टैंड में मंगलवार को कर्पूरी विचार मंच कोडरमा द्वारा जय नायक कर्पूरी ठाकुर की 96वीं जयंती मनायी गयी. जयंती समारोह में मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता शामिल हुईं. मौके पर मुख्य अतिथि के साथ कई लोगों ने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने […]

विज्ञापन
डोमचांच : प्रखंड स्थित टैक्सी स्टैंड में मंगलवार को कर्पूरी विचार मंच कोडरमा द्वारा जय नायक कर्पूरी ठाकुर की 96वीं जयंती मनायी गयी. जयंती समारोह में मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता शामिल हुईं. मौके पर मुख्य अतिथि के साथ कई लोगों ने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कर्पूरी ठाकुर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज कर्पूरी जी के आदर्शो को अपनाने की जरूरत है. कहा कि आज के युवा इन महापुरुषों से प्रेरणा लेकर एक बेहतर समाज के निर्माण में भागीदार बनें.
मौके पर डॉ शिवनंदन शर्मा, त्रिपुरारी सिंह, देवी प्रसाद मंडल, यमुना भगत, बहादुर यादव, संजय गुप्ता, शंभुनाथ पांडेय, सोनू कुमार, मनीष रजक, उमाकांत ठाकुर, आदित्य नंदन, ललिता देवी, चेतन कुमार, दामोदर मोदी, आशुतोष नंदन, भुनेश्वर ठाकुर, संतोष राम, टहल सिंह, उदय नारायण, त्रिलोकी राम मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola