भारत का गणतंत्र विश्व में सबसे मजबूत: एके रजक
Updated at : 24 Jan 2017 8:27 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा. गणतंत्र की स्मृति को जीवंतता देने के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी दौड़ के तहत सैनिक स्कूल में दौड़ का आयोजन हुआ. सुबह नौ बजे प्रशासनिक अधिकारी सह प्रभारी प्राचार्य ले कर्नल एके रजक ने फ्लैग दिखा कर एनसीसी कैडेटों को रवाना किया. मौके पर उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे मजबूत गणतंत्र है. सबसे […]
विज्ञापन
कोडरमा. गणतंत्र की स्मृति को जीवंतता देने के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी दौड़ के तहत सैनिक स्कूल में दौड़ का आयोजन हुआ. सुबह नौ बजे प्रशासनिक अधिकारी सह प्रभारी प्राचार्य ले कर्नल एके रजक ने फ्लैग दिखा कर एनसीसी कैडेटों को रवाना किया. मौके पर उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे मजबूत गणतंत्र है. सबसे बड़ी बात है कि हमारे मन में गणतंत्र के प्रति गहरी आस्था है, यही हमारी ताकत है. दौड़ में कैडेटों ने उत्साह के साथ भाग लिया. मौके पर उप प्राचार्य सह स्क्वाड्रन लीडर संजय कुमार, एनसीसी अधिकारी ले ए साहा, चीफ ऑफिसर जी परीडा, सेकेंड ऑफिसर संजय सिंह, एसी पंडा, एम पाठक, राजेश कुमार, वीके शुक्ल, प्रतीक पांडेय, विकास कुमार सिंह, सुरजीत सिंह, रवींद्र कुमार, पलास दास, महेश प्रसाद, डाॅ सीएम पांडेय, पीके झा, सीके दुबे, सिकंदर दास मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




