मोहब्बत का पैगाम देता है इस्लाम
Updated at : 09 Dec 2016 7:50 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा : अल्लाह के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद का आमद इस माह के 12 तारीख को हुआ था. इस माह में हमें खुशी मनानी चाहिए और हर जगह मिलादुन्नबी का कार्यक्रम कर अपने आका हजरत मोहम्मद का जिक्र करना चाहिए. उनके बताये रास्ते पर चल कर ही अल्लाह को राजी किया जा सकता है. अल्लाह […]
विज्ञापन
कोडरमा : अल्लाह के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद का आमद इस माह के 12 तारीख को हुआ था. इस माह में हमें खुशी मनानी चाहिए और हर जगह मिलादुन्नबी का कार्यक्रम कर अपने आका हजरत मोहम्मद का जिक्र करना चाहिए. उनके बताये रास्ते पर चल कर ही अल्लाह को राजी किया जा सकता है.
अल्लाह ने हमें हजरत मोहम्मद के माध्यम से नमाज का तोहफा दिया और कुरान जैसी आसमानी किताब दिया, जो सारी दुनिया के इंसानों के लिए हिदायत का रास्ता बताता है. हमें नमाज कायम करनी चाहिए और कुरान को समझ कर पढ़ना चाहिए, ताकि दुनिया व अखिरत में हम कामयाब हो सके. उक्त बातें मशहूर मौलाना हजरत अल्लामा सैयद शकील ए-आजम ने लखीबागी दरजी चक में आयोजित मिलादुन्नबी के महफिल में कही. उन्होंने कहा कि इस्लाम मोहब्बत का पैगाम देता है.
वह मुसलमान अच्छा हो ही नहीं सकता, जिसका व्यवहार अच्छा न हो. अल्लाह के पैगंबर ने कहा है कि तालीम हासिल करो अगरचे चीन तक जाना पड़े पर आज के मुसलमान तालीम को पीछे छोड़ दिये हैं यही वजह है कि आज ज्यादातर मामलों में पीछे खड़े मिलते हैं. उन्होंने कहा कि अल्लाह हमें 70 मांओं से अधिक प्यार करता है. यहीं वजह है कि हम गुनाह करते हैं और जब हम दिल से तौबा करते हैं अपनी गलती पर शर्मिंदा होते हैं वह हमें माफ कर देता है.
हमें अल्लाह व उसके रसूल के बताये रास्ते पर चल कर ही कामयाबी मिल सकती है. मौके पर जनाब शकील- ए-आजम ने कहा कि इस्लाम में नफरत की कोई जगह नहीं है. मिलाद-ए-पाक की महफिल में मौलाना नफीस रजा नूरी व मौलाना गुलाम मुस्तफा ने भी हजरत मोहम्मद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे पैगंबर सारी दुनिया के लिए रहमत हैं. मौके पर हाफिज इंतिखाब, हाजी आफताब, महताब आलम, मोहम्मद शमीम, नबी उल्लाह, मो तौहीद, मो निजाम, मो साहब, मो नियाज, हसनैन समेत कई लोग मौजूद थे. मिलाद के आखिर में सलातो सलाम पढ़े गये और मूल की तरक्की खुशहाली अमन व शांति की दुआ मांगी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




