हवन व पूर्णाहुति के साथ हरिकीर्तन संपन्न

Updated at : 27 Aug 2016 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
हवन व पूर्णाहुति के साथ हरिकीर्तन संपन्न

जयनगर : प्रखंड के करियावां में गुरुवार को शुरू हुआ अखंड हरिकीर्तन शुक्रवार को हवन व पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ. पूजा-अर्चना में भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह व जिला महामंत्री शिवेंद्र नारायण सिन्हा भी शामिल हुए. इससे पूर्व बुधवार को महिलाओं व बालिकाओं ने जल यात्रा निकाली थी. इसका उदघाटन विधायक सह झारखंड आवास बोर्ड […]

विज्ञापन
जयनगर : प्रखंड के करियावां में गुरुवार को शुरू हुआ अखंड हरिकीर्तन शुक्रवार को हवन व पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ. पूजा-अर्चना में भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह व जिला महामंत्री शिवेंद्र नारायण सिन्हा भी शामिल हुए. इससे पूर्व बुधवार को महिलाओं व बालिकाओं ने जल यात्रा निकाली थी. इसका उदघाटन विधायक सह झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष प्रो जानकी यादव ने किया था. गुरुवार को जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी भी अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुई.
समस्त धार्मिक अनुष्ठान पंडित बालमुकुंद आचार्य ने करायी. कार्यक्रम को सफल बनाने में कीर्तन समिति के अध्यक्ष बिहारी यादव, सचिव सह पंसस कपिल राणा, कालेश्वर सिंह, बालेश्वर सिंह, पोखराज राणा, महादेव पासवान, बासुदेव यादव, राजेश सिंह, रूपनारायण शर्मा, विक्की राणा, राजकुमार पासवान, मुरली सिंह, अभय सिंह, अवधेश राणा, कन्हाय यादव, बैजनाथ राणा, संतोष सिंह, सुबोध राणा आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola