वनकर्मी ने किया आत्महत्या का प्रयास

Updated at : 17 Jul 2016 10:18 AM (IST)
विज्ञापन
वनकर्मी ने किया आत्महत्या का प्रयास

कोडरमा बाजार. सतगांवा प्रखंड स्थित वन विश्रामागर में चौकीदार के पद पर कार्यरत वन कर्मी कृष्णा सिंह (58) ने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. घटना शुक्रवार रात की है. परिजन उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल ले गये. वहां से उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है. कृष्णा ने बताया […]

विज्ञापन
कोडरमा बाजार. सतगांवा प्रखंड स्थित वन विश्रामागर में चौकीदार के पद पर कार्यरत वन कर्मी कृष्णा सिंह (58) ने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. घटना शुक्रवार रात की है. परिजन उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल ले गये. वहां से उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है.
कृष्णा ने बताया कि 30 जुलाई 2014 को उसकी प्रतिनियुक्ति कोडरमा वन प्रमंडल से सतगांवा यह कह कर किया गया कि दो-चार माह में उसे वापस कोडरमा बुला लिया जायेगा. पर दो वर्ष गुजर जाने के बाद भी उसकी प्रतिनियुक्ति यथावत रही. शारीरिक अस्वस्थता का हवाला देते हुए डीएफओ से कई बार प्रतिनियुक्ति रद्द करने और अपने पदस्थापना वाली जगह पर पोस्टिंग करने का अनुरोध किया. उसने आरोप लगाया कि डीएफओ हमेशा मुझे कोडरमा नहीं भेजने की बात कहते थे. उसने बताया : 15 जुलाई को भी मैं डीएफओ के पास अपने स्थानांतरण के लिए गया था, पर मेरी बात नहीं सुनी गयी.
आरोप निराधार है, अनुशासनहीन है चौकीदार : डीएफओ : डीएफओ एमके सिंह ने आरोपों को खारिज किया है. उन्होंने कहा : चौकीदार झूठ बोल कर ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रहा है. वह शुरू से ही अनुशासहीन रहा है. पूर्व के डीएफओ ने भी उसे दंडित किया था. उसका ट्रैक रिकार्ड अच्छा नहीं है. वह दबाव देकर तबादला करवाना चाहता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola