तिलैया : सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल

Updated at : 13 Jul 2016 11:58 PM (IST)
विज्ञापन
तिलैया : सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल

झुमरीतिलैया : थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दो सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दादी और पोता घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल महिला को रांची रेफर किया गया है. पहली दुर्घटना रांची-पटना रोड स्थित बाइपास के टीवीएस शो रूम के पास हुआ. यहां बस ने पल्सर मोटरसाइकिल पर […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दो सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दादी और पोता घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल महिला को रांची रेफर किया गया है. पहली दुर्घटना रांची-पटना रोड स्थित बाइपास के टीवीएस शो रूम के पास हुआ.

यहां बस ने पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार युवक अशरफ को अपनी चपेट में ले लिया. इसमें घटनास्थल पर उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद बस चालक बस लेकर फरार हो गया.

दूसरी सड़क दुर्घटना गीता क्लिनिक के पास हुई. यहां बोलेरो ने पैदल बाजार जा रही दादी और पोते को चपेट में ले लिया. घायल महिला अवतार सिंह को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है. पोता आगात सिंह का इलाज स्थायी क्लिनिक में हो रहा है. घायल महिला भाजपा नेता रहे स्व खेम सिंह की पत्नी हैं. हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर फरार हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola