निर्देश के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था

Updated at : 13 Jul 2016 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
निर्देश के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था

कोडरमा बाजार : डीसी संजीव कुमार बेसरा के निर्देश के बाद भी सदर अस्पताल के डाॅक्टर व वहां की व्यवस्था नहीं सुधर रही है. मंगलवार को दूसरे दिन भी डीसी ने औचक निरीक्षण किया, तो वहीं खामियां दिखी, जो सोमवार को दिखी थी. सोमवार को दिये गये निर्देश के बाद भी व्यवस्था में कोई सुधार […]

विज्ञापन
कोडरमा बाजार : डीसी संजीव कुमार बेसरा के निर्देश के बाद भी सदर अस्पताल के डाॅक्टर व वहां की व्यवस्था नहीं सुधर रही है. मंगलवार को दूसरे दिन भी डीसी ने औचक निरीक्षण किया, तो वहीं खामियां दिखी, जो सोमवार को दिखी थी.
सोमवार को दिये गये निर्देश के बाद भी व्यवस्था में कोई सुधार नहीं देख डीसी ने नराजगी व्यक्त की. उन्होंने शीघ्र इसमें सुधार के लिए निर्देश दिये. डीसी ने सीएस डाॅ बीपी चौरसिया व डीएस से स्पष्ट तौर पर कहा कि ओपीडी के अलावा सीएस कार्यालय भवन में एक अतिरिक्त ओपीडी का संचालन हर हाल में बुधवार से शुरू किया जाये. उन्होंने कहा कि दो-दो जगहों पर ओपीडी सेवा उपलब्ध होने से सदर अस्पताल में आनेवाले मरीजों का समय पर इलाज होना सुनिश्चित होगा. डीसी ने कहा कि दो पुरुष व दो महिला ओपीडी होने से लोगों को काफी सहूलियत होगी.
डीसी के इस निरीक्षण के दौरान महिला डाॅक्टर गायब मिली. ऐसे में ड्यूटी से गायब डॉ अलंकृता मंडल के वेतन काटने का निर्देश डीसी ने दिया. डीसी ने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को व्यवस्था में सुधार लाने अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा. मौके पर डीएस डॉ बिनोद कुमार, डॉ मनोज कुमार, डॉ शरद कुमार, डॉ आशीष कुमार, डीपीएम समरेश सिंह आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola