पौधों पर निर्भर है जीवन
Updated at : 13 Jul 2016 8:01 AM (IST)
विज्ञापन

मरकच्चो : प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को वन विभाग द्वारा वन पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में वन विभाग के पदाधिकारी, वनकर्मी, प्रखंडकर्मी, आंगनवाड़ी सेविका व पंचायत प्रतिनिधियों ने शामिल होकर प्रखंड परिसर में लगभग 100 फलदार व छायादार पौधे लगाये. इसके पूर्व […]
विज्ञापन
मरकच्चो : प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को वन विभाग द्वारा वन पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में वन विभाग के पदाधिकारी, वनकर्मी, प्रखंडकर्मी, आंगनवाड़ी सेविका व पंचायत प्रतिनिधियों ने शामिल होकर प्रखंड परिसर में लगभग 100 फलदार व छायादार पौधे लगाये.
इसके पूर्व कार्यक्रम का उदघाटन सामाजिक वानिकी प्रमंडल के डीएफओ रमेश प्रसाद कमल व स्थानीय मुखिया विजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर किया. मौके पर डीएफओ ने कहा कि संसार के सभी जीव जंतुओं का जीवन पेड़-पौधों पर ही निर्भर है. उन्होंने कहा कि तेजी से समाप्त हो रहे वनों के कारण ही पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है.
पेड़ पौधे हैं, तो जल है, जल है तभी जीवन है. मुखिया विजय कुमार सिंह ने कहा कि आज के बदलते मौसम में पर्यावरण को बचाना हम सभी का कर्तव्य है. हम सभी को पेड़-पौधे लगाने चाहिए व इसकी देख-रेख अपने बच्चों की तरह करनी चाहिए. मौके पर रेंज आॅफिसर पीके गोस्वामी, फॉरेस्टर शिव कुमार सिंह, जीपीएस सरयू महतो, राजकुमार साव, विनोद कुमार, उदय पांडे, बिमला कुमारी, अनुराधा कुमारी, मीना केसरी, धीरज कुमार राम, गोपी विश्वकर्मा, उदय सिंह समेत कई वनकर्मी प्रखंडकर्मी व आंगनबाड़ी सेविकाएं मौजूद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




